Live
Sambhal Updates : संभल केस में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई संजीव खन्ना ने अहम आदेश देते हुए निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगा दी है. साथ ही कहा है कि हाईकोर्ट में सुनवाई तक लोअर कोर्ट की तरफ से कोई एक्शन न लिया जाए. जानें पूरी डिटेल
Sambhal News: संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद आज पहली जुमे की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से हुई. पिछली बार की तुलना में इस बार कम ही संख्या में नमाजी यहां पहुंचे. इस दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहा. पुलिस ने सभी नमाजियोंं को नमाज अदा करने से बाद तुरंत घर जाने को कहा.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अहम आदेश जारी किए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा निचली अदालत की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. सुप्रीम कोर्ट 6 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
उधर, संभल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एक दिन पहले मस्जिद के पास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया. जामा मस्जिद के अलावा पूरे इलाके में पुलिस का भारी बल जगह जगह पर तैनात किया गया है. पुलिस की ओर से ड्रोन कैमरा के जरिये भी लगातार निगरानी की जा रही है. इस दौरान एक बार फिर पुलिस को मॉनिटरिंग के दौरान घरों की छतों पर ईंट पत्थर रखे नजर आए. संभल पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए लोगों से घरों की छतों से ईंट हटाने के लिए कहा है.
आज संभल में जुमे की नमाज के साथ-साथ जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट भी अदालत में पेश की जानी थी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि आज रिपोर्ट दाखिल नहीं होगी. मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी को तय कर दी गई.
अगर बात की जाए दूसरे जिलों की तो सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है. मुरादाबाद मंडल के सभी पांच जिलों में सतर्कता बरती जा रही है. संभल में बाजार और स्कूल फिर से खुलने के बावजूद ‘एहतियाती उपाय’ के तौर पर इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ा दी गई है. पिछले रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी. उनकी पहचान नईम, बिलाल, नोमान और कैफ के रूप में हुई है.
सम्भल में हुई हिंसा के मद्देनजर उन्नाव पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. जुमे की नमाज से पहले शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा. वहीं संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी भी रखी गई. आपको बता दें कि एसपी उन्नाव दीपक भूकर के निर्देश पर जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट है. आपको बता दें कि उन्नाव शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया. इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा बल (पीएसी) और अतिरिक्त पुलिस बल भी जिले भर में सक्रिय रहे. वहीं विशेष रूप से मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही. इसके साथ ही उन्नाव के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही. इन इलाकों में पुलिसकर्मी पैदल गश्त करते रहे. सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है, लगातार पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है.
Maulana Tauqeer Raza News: संभल जा रहे आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया है. समर्थकों के साथ सीओ सिटी सेकेंड की टीम ने अपने कक्ष में मौलाना तौकीर को बैठाया हुआ है. थाने के बंद कमरे में मौलाना से बातचीत चल रही है. आधा दर्जन गाड़ियों के साथ मौलाना तौकीर संभल जा रहे थे. सीबीगंज थाने के सामने बेरिकेडिंग लगाकर मौलाना को रोका गया है.
संभल न्यूज LIVE : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संभल हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि संभल में सपा के गुंडे और अपराधियों ने बवाल किया था. या तो सपा अपने गुंडे और अपराधियों को संभाल ले, नहीं तो कानून अपना काम करने को तैयार है.
संभल जामा मस्जिद लाइव अपडेट : जामा मस्जिद में जुमे की नजाम खत्म हुई. सैकड़ों नमाजी शाही मस्जिद में नमाज के लिए पहुंचे थे. पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बाद शाही मस्जिद में नमाजियों ने नमाज अदा की, हालांकि आज इनकी संख्या में कमी दिखी. तकरीबन साढ़े 3 हजार की संख्या पिछले शुक्रवार को थी, लेकिन आज एक हजार के आसपास भी नहीं पहुंचे… हालांकि पुलिस ने पुलिस मित्रों और वॉलेंटियर्स का सहारा लिया है. इनके जरिये नमाजियों को नमाज के बाद जल्द घर चले जाने के लिए कहा गया था.
संभल लाइव न्यूज : संभल में हुई हिंसा के जुमे की नमाज के चलते बरेली पुलिस अलर्ट पर है. आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने संभल जाने का ऐलान किया है, ऐसे में वहां माहौल बिगड़ने का अंदेशा है. तौकीर के संभल जाने के ऐलान के चलते भारी संख्या में पुलिस बल और घुड़सवार पुलिस को तैनात किया गया है. घुड़सवार पुलिस चप्पे चप्पे पर निगरानी कर रही है. एक कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है.
संभल लाइव न्यूज : संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने इस केस में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए आदेश पर अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि SC के फैसले के लिए शुक्रिया. हमने यही मांग की थी. कोर्ट ने ये भी कहा है कि सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में रखें. इसी नियत से SC गए थे. हालांकि SC इतनी जल्दी सुनवाई नहीं करती, लेकिन इस मामले में जल्दी किया बहुत शुक्रिया. निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी, इसके लिए धन्यवाद. मौजूदा प्रशासन को कहा है न्यूट्रल रहे, लेकिन नहीं रहेंगे तो SC का परिणाम भुगतेंगे. मौजूदा प्रशासन के खिलाफ एक्शन होना चाहिए, उनको निलंबित करना चाहिए.
संभल लाइव समाचार : संभल हिंसा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि “जहां तक आयोग का सवाल है, यह सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है… इतने लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने गोलियां चलाई हैं… दूसरे सर्वेक्षण की क्या जरूरत थी?… वहां की पुलिस और जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार है…”
Supreme Court Breaking news: सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई संजीव खन्ना ने संभल केस पर सुनवाई करते हुए कहा कि सर्वे की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में रखी जाएगी. उसे खोला नहीं जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को संभल में शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा. पीस कमेटी बनाने के आदेश भी दिए. आगे कहा कि हाईकोर्ट में सुनवाई तक निचली अदालत कोई एक्शन न ले.
Supreme Court on Sambhal Case : संभल केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष से पूछा कि हम केस की मेरिट पर नहीं जा रहे हैं. हम नहीं चाहते कि इस बीच कुछ भी हो. याचिकाकर्ताओं को आदेश को चुनौती देने का अधिकार है. यह आदेश 41 के अंतर्गत नहीं है, इसलिए आप प्रथम अपील दायर नहीं कर सकते. सीजेआई ने आगे कहा कि आप हाई कोर्ट क्यों नही गए? सुप्रीम कोर्ट ने कहा निचली अदालत की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दिया है.
Sambhal Case in Supreme Court : संभल जामा मस्जिद में सर्वे के आदेश को चुनौती दिए जाने की मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है. CJI संजीव खन्ना की बेंच इस केस की सुनवाई कर रही है.
– मस्जिद कमेटी ने निचली अदालत के सर्वे के आदेश को दी है चुनौती.
– निचली अदालत के फैसले पर तुंरत रोक लगाने की मांग की गई है.
– सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि ये असाधारण मामला है, इसलिए अदालत असाधारण कदम उठाया जाए.
Sambhal Court News : कोर्ट कमिशनर रमेश राघव ने अहम जानकारी देते हुए बताया है कि संभल जामा मस्जिद सर्वे को लेकर कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान आज सर्वें रिपोर्ट दायर नहीं होगी. हम कोर्ट से अगली सुनवाई की मांग करेंगे. इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी तय की है.
इससे पहले मुस्लिम पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी ने कहा, ‘‘हमारी तरफ से पूरी तैयारी है और पूरे साक्ष्य हमारे पास हैं. हम पहले नकल मांगेंगे और अदालत में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे.’’
Sambhal DM : संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने शुक्रवार की नमाज से पहले संभल में पुलिस द्वारा किए गए फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया. इस दौरान वह पुलिस बल के साथ रहे और हर जगह का जायजा लिया. उन्होंने मस्जिद के पास खास तौर से व्यवस्थाएं भी देखीं. साथ ही अधिकारियों को हर वक्त सतर्क रहने के आदेश भी दिए.
Lucknow News : संभल की घटना पर मुस्लिम मौलवी और AIMPLB के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगीमहली ने कहा है कि, “हम सभी ने संभल की घटना और जिस तरह से अदालतें विभिन्न मस्जिदों के सर्वेक्षण के आदेश दे रही हैं, उसकी निंदा की है. इसने मुसलमानों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा की है, खासकर मस्जिदों से संबंधित… हमने मुस्लिम समुदायों और पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है… मैं फिर से मुसलमानों से अपील करता हूं कि हमें संविधान में विश्वास रखना चाहिए…”
#WATCH | Lucknow: On Sambhal incident, Maulana Khalid Rasheed Farangimahali Muslim head cleric and member AIMPLB says, ” We all have condemned the incident of Sambhal and the manner in which the courts are giving orders for the survey of various Mosques. It has created an essence… pic.twitter.com/EDKxCtQGOy
— ANI (@ANI) November 29, 2024
Lucknow News : संभल की घटना पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है. हम हर हाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे. मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारी सरकार सुरक्षित माहौल तैयार कर रही है. हम प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करेंगे…”
#WATCH | Lucknow | On Sambhal incident, UP Deputy CM Brajesh Pathak says, “The Administration has been asked to remain on alert. We will maintain law and order in every situation. I assure the people that our govt is preparing a safe environment. We will strengthen law and order… pic.twitter.com/QmWxG8LyaU
— ANI (@ANI) November 29, 2024
Sambahl Chandausi Court Update : संभल में आज जुमे की नमाज है और चंदौसी की जिला न्यायालय में जामा मस्जिद के सर्वे के मामले में सुनवाई भी होनी है. सर्वेक्षण रिपोर्ट भी अदालत में पेश की जानी है, जिसे लेकर मुस्लिम और हिंदू पक्ष के वकीलों ने तैयारी पूरी कर ली है. कोर्ट में सुरक्षा का कड़ा पहरा रखा गया है. यह तय किया गया है कि कोर्ट में किसी भी बाहरी शख्स की इंट्री नहीं होगी. मीडिया टीम को भी कोर्ट में जाने की अनुमति नहीं है. कोर्ट वकीलों को चैकिंग के बाद अंदर जाने की इजाजत दी गई है. कोर्ट आने वाल तीनों रास्तों पर बैरिकेड किया गया है.
Sambhal Latest Update : संभल में जुमे की नमाज से पहले पुलिस की ओर से लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. इस दौरान एक बार फिर पुलिस को मॉनिटरिंग के दौरान घरों की छतों पर ईंट पत्थर रखे नजर आए. संभल पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए लोगों से घरों की छतों से ईंट हटाने के लिए कहा है. पुलिस किसी भी तरह से यहां स्थिति को स्थिर रखने का प्रयास कर रही है.
Moradabad News : मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर अजयेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि संभल में हर तरीक के अरेंजमेंट किया है. ड्रोन कैमरा हैं. 16 कंपनी तैनात हैं. 13 पीएसी की कंपनी हैं. फोर्सेज स्टेंडबाई में रखी गई हैं. सबसे बातचीत हो चुकी है. विश्वास बहाली सबसे बड़ा आधार है. लोगों से अपील की जा रही है कि अपनी अपनी मस्जिद में नमाज पढें. बाहरी लोगों के वहां आने की आवश्यकता नहीं हैं. मुझे उम्मीद है नमाज शांतिपूर्ण पढ़ी जायेगी.
सोनभद्र में भी जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है. जिले के कई जगहों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी हो रही है.
जिलेभर में पुलिस प्रशासन कर रहा का फ्लैग मार्च.
अनपरा थाना क्षेत्र के नूरिया मोहल्ला, आदर्शनगर, डिबुलगंज के मिश्रित आबादी में ड्रोन द्वारा निगरानी की जा रही है.
ओबरा और राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च.
दुद्धी और घोरावल में पुलिस चौकस.
Amroha News : संभल शाही जामा मस्जिद में आज होने वाली जुमे की नमाज और पिछली बार हुई हिंसा से सबक लेते हुए यूपी के आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी है. पूरे अमरोहा में भी जुमे की नमाज़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आज सभी मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इस दौरान होने वाली किसी भी भड़काऊ भाषण पोस्ट को लेकर सख्ती रहेगी और ऐसी पोस्ट करने वालों से सख़्ती से निपटने के आदेश जारी किये गये हैं. जिले के बॉर्डर की सीमाओं पर भी अमरोहा पुलिस तैनात रहेगी.
संभल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद आज जुमे की नमाज होनी है, जिसको लेकर चप्पे चप्पे पर क्षेत्र में पुलिस, आरएएफ, पीएससी तैनात की गई है. सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना हो इसको लेकर एसपी सिटी फुट पेट्रोलिंग कर रहे हैं. उनका कहना कि सुरक्षा बेहद कड़ी रखी गई है. हर तरह से नजर रखी जा रही है.
Sambhal News: संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद आज पहली जुमे की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से हुई. पिछली बार की तुलना में इस बार कम ही संख्या में नमाजी यहां पहुंचे. इस दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहा. पुलिस ने सभी नमाजियोंं को नमाज अदा करने से बाद तुरंत घर जाने को कहा.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अहम आदेश जारी किए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा निचली अदालत की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. सुप्रीम कोर्ट 6 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
उधर, संभल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एक दिन पहले मस्जिद के पास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया. जामा मस्जिद के अलावा पूरे इलाके में पुलिस का भारी बल जगह जगह पर तैनात किया गया है. पुलिस की ओर से ड्रोन कैमरा के जरिये भी लगातार निगरानी की जा रही है. इस दौरान एक बार फिर पुलिस को मॉनिटरिंग के दौरान घरों की छतों पर ईंट पत्थर रखे नजर आए. संभल पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए लोगों से घरों की छतों से ईंट हटाने के लिए कहा है.
आज संभल में जुमे की नमाज के साथ-साथ जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट भी अदालत में पेश की जानी थी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर ने बताया कि आज रिपोर्ट दाखिल नहीं होगी. मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी को तय कर दी गई.
अगर बात की जाए दूसरे जिलों की तो सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है. मुरादाबाद मंडल के सभी पांच जिलों में सतर्कता बरती जा रही है. संभल में बाजार और स्कूल फिर से खुलने के बावजूद ‘एहतियाती उपाय’ के तौर पर इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ा दी गई है. पिछले रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी. उनकी पहचान नईम, बिलाल, नोमान और कैफ के रूप में हुई है.
परंपरागत खेती छोड़ शुरू की टमाटर की खेती, खास तकनीक से बढ़ाई बंपर पैदावार, रोचक है छतरपुर के किसान की कहानी
Famous Snacks: इस धुंआधार आइटम का कोई जवाब नहीं, खाते ही आपका दिल हो जाएगा खुश
पूर्णिया के किसान का कमाल, देसी तरीके से उगाया विदेशी सब्जी…60 दिन में तैयार हो जाता है यह पौधा
सर्दी में स्वाद और सेहत से भरपूर मूली की चूरी, भुर्जी और चटनी! रेसिपी जानकर मुंह में पानी आ जाएगा…
सालभर में दिया 33 परसेंट तक का रिटर्न, म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने के लिए ये सेक्टर्स हैं बेस्ट?
Road Safty Tips: सड़क पर बनी सफेद-पीली लाइन का क्या होता है मतलब? अगर किया नजरअंदाज, तो हो सकती है दुर्घटना
औषधीय गुणों का खजाना है लकड़ी जैसा यह गरम मसाला, केंसर सेल्स के ग्रोथ को रोकने में है सहायक, ब्लड प्रेशर को भी रखता है कंट्रोल
17 साल पहले सिंगर को चढ़ी एक्टिंग की सनक, हर बार FLOP हुई हीरोगिरी, बॉक्स ऑफिस पर हिट के लिए तरसी 9 फिल्में
'ये बिहारी, गली का गुंडा…' जहीर इकबाल पर पूनम सिन्हा ने कसा तंज, तो शत्रुघ्न सिन्हा को याद आया सासू मां का रिजेक्शन
लाइव ब्लॉग
17 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
2 days ago