WCL 2025: कब, कहां देख सकते IND vs PAK मैच? जानें पूरी डिटेल्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2025 का बिगुल बज चुका है। पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान चैंपियंस ने 5 रन से जीतकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। वहीं इंडिया चैंपियंस इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 जुलाई से करेगी। 20 जुलाई को इंडियां चैंपियंस का पहला मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस के साथ होगा। ये मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर भारत-पाकिस्तान की जंग देखने को मिलने वाली है।
ये मुकाबला एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर होगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर होगी। जहां आप मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2025 टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस की कमान युवराज सिंह के हाथों में हैं।
🇮🇳 India’s Schedule – World Championships of Legends 2025 🏏🔥
Get ready for legendary showdowns as the Men in Blue return to the field!
Mark your calendars — nostalgia is about to hit hard! 📅💙
📸: WCL#WCL2025 #IndiaLegends #CricketReturns #LegendsNeverRetire #TeamIndia pic.twitter.com/Srexiagaid
— SportsTiger (@The_SportsTiger) July 18, 2025

युवराज सिंह (कप्तान), सुरेश रैना, शिखर धवन, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, वरुण आरोन, पीयूष चावला, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत मान, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल।
पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। पहले मैच में कप्तान मोहम्मद हफीज ने 34 गेंदों पर 54 रनों स शानदार पारी खेली थी, जिसके चलते मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे।
🇵🇰 Pakistan Champions edge England by 5 runs in #WCL2025 opener!
Captain Hafeez shines with a fighting 54(34), Amir Yamin blasts 27(13), lifting Pak to 160/9 from 83/6 💥
England falls short at 155/3
Next Pak vs India – Sunday, 8:30 PM PST!#PAKvENG #WCL2025 #Hafeez #Cricket pic.twitter.com/zAPq0qjrfo
— Shehryar Haider (@Shehrya456456) July 19, 2025

इसके बाद 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड चैंपियंस की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई थी। इंग्लैंड चैंपियंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फिल मस्टर्ड ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, 3 ले चुके हैं संन्यास
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News